625 फीट की उड़ान, फिर मौत की रेखा ; अहमदाबाद में विमान हादसे ने मचाई दहशत

Prashant Prakash
By -
0
अहमदाबाद – देश आज उस भयावह क्षण से उबरने की कोशिश कर रहा है, जब अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं।

625 फीट की ऊंचाई, फिर अचानक गिरावट

फ्लाइट ट्रैकिंग पोर्टल Flightradar24 के अनुसार, विमान टेकऑफ के बाद 625 फीट की ऊँचाई तक पहुंचा। लेकिन महज कुछ क्षणों में ही यह 475 फीट प्रति मिनट की वर्टिकल स्पीड से गिरता हुआ नीचे आ गया और हवाई अड्डे के समीप एक रिहायशी इमारत से टकरा गया।

इसी भीषण टक्कर के बाद विमान के अग्रभाग के परखच्चे उड़ गए और मलबा दूर-दूर तक फैल गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर धुआं और आग का खौफनाक मंजर देखा गया।

दुनियाभर के यात्री थे सवार

Air India की इस फ्लाइट में सवार यात्रियों में विभिन्न देशों के नागरिक थे -

🇮🇳 169 भारतीय नागरिक

🇬🇧 53 ब्रिटेन से

🇵🇹 7 पुर्तगाल से

🇨🇦 1 कनाडा से

यह फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो रही थी।

रेस्क्यू और राहत प्रयास तेज़

एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

घायलों को सिविल अस्पताल और निजी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

📞 हेल्पलाइन नंबर जारी

Air India ने यात्रियों के परिजनों और संबंधितों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:
📞 1800 5691 444

तस्वीरें -

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

रहें अपडेट, हमारे तेज़ और स्मार्ट ऐप के साथ - NBP Lite App Download Now
Ok, Go it!