पटना को मिला बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 11 जून से दौड़ेंगी गाड़ियां

Prashant Prakash
By -
0

बिहार की राजधानी पटना एक नई उपलब्धि की ओर बढ़ गई है। अशोक राजपथ पर राज्य का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। यह परियोजना न केवल राज्य की बुनियादी ढांचे की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि पटना के यातायात को भी नई दिशा देगी।

यह 2.2 किलोमीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा डबल डेकर फ्लाईओवर 11 जून 2025 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कुल ₹422 करोड़ की लागत से बनी इस परियोजना का उद्देश्य गांधी मैदान से लेकर NIT मोड़ तक यातायात को सुगम बनाना है।

फ्लाईओवर की विशेषताएं

ग्राउंड लेवल पर 5.5 मीटर चौड़ी दो समानांतर सर्विस लेन बनाई गई हैं, जो आमजनों के लिए खुले रहेंगे।

पहली मंजिल (लेवल-1) : पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक 1.5 किलोमीटर लंबा मार्ग।

दूसरी मंजिल (लेवल-2) : कारगिल चौक से NIT तक जाने वाला डायवर्टेड रूट।
यातायात व्यवस्था

पहली मंजिल से कृष्णा घाट होकर बीएन कॉलेज की दिशा में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

दूसरी मंजिल से कारगिल चौक से NIT की दिशा में वाहन संचालित होंगे।

यह फ्लाईओवर न केवल पटना के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा, बल्कि अशोक राजपथ जैसे व्यस्त इलाके में तेजी से यातायात संचालन को संभव बनाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

रहें अपडेट, हमारे तेज़ और स्मार्ट ऐप के साथ - NBP Lite App Download Now
Ok, Go it!