कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर और मशहूर शायर नवजोत सिंह सिद्धू अब एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में लौट रहे हैं — और वह भी पूरे 6 साल बाद।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीज़न 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जिसमें दर्शकों को एक बार फिर सिद्धू की जोरदार हंसी और शायरी सुनने को मिलेगी।
इस बार दिलचस्प बात यह है कि अर्चना पूरन सिंह भी इस सीज़न का हिस्सा होंगी, यानी लंबे समय बाद दोनों एक ही मंच पर नजर आएंगे। यह देखना बेहद रोचक होगा कि दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को कैसे पसंद आती है।
गौरतलब है कि 2019 में पुलवामा हमले पर दिए गए विवादित बयान के बाद सिद्धू को शो से हटना पड़ा था, जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह उनकी जगह पर नजर आने लगी थीं। अब नेटफ्लिक्स और सिद्धू दोनों ने एक वीडियो साझा कर उनकी वापसी की पुष्टि कर दी है।