स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रवि शाह (पकड़ी दयाल), प्रिंस कुमार (श्रीकृष्ण नगर, मोतीहारी), एवं मनीष कुमार (मधुबन) शामिल हैं।
रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पुष्पम पाराशर (छतौनी, मोतीहारी) हैं।
कांस्य पदक जीतने वालों में सौरव कुमार (छतौनी, मोतीहारी) एवं अमन कुमार (मधुबन) शामिल हैं।
जूनियर बालक वर्ग में 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में पुष्पम पाराशर एवं 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि शाह का चयन बिहार टीम में किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी आगामी 17 जून 2025 को रोहतक (हरियाणा) स्थित साई एन.बी.ए. केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
इस संबंध में जानकारी पूर्वी चंपारण जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव पवन शरण द्वारा दी गई। मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार द्वारा खेल भवन में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे ईमानदारी और लगन के साथ अभ्यास जारी रखें ताकि जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
साथ ही, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सह प्रशिक्षक को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी मोहम्मद मोबश्शिर, रमेश कुमार एवं शुभम कुमार भी उपस्थित थे।