पातेपुर के महंथ बाबा विश्व मोहन दास बने बिहार धार्मिक न्यास समिति के सदस्य

Prashant Prakash
By -
0

वैशाली | पातेपुर स्थित श्रीराम जानकी मठ के यशस्वी महंथ विश्व मोहन दास महाराज को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे पूर्व वे प्रयागराज कुम्भ में नागा अध्यक्ष, हनुमान गढ़ी के महंत तथा महामंडलेश्वर के रूप में भी प्रतिष्ठित हो चुके हैं।

बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, धर्मप्रेमी जगन्नाथ चौधरी, महंत दयानंद दास, ब्रह्मचारी बाबा मठ (बेगूसराय) के राजपुरोहित देवेंद्र झा, डॉ. पवन मिश्रा, प्रोफेसर धनंजय झा, विजय झा, कुंदन शर्मा समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर राजपुरोहित देवेंद्र झा ने कहा, “बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बनना गर्व की बात है। बाबा विश्व मोहन दास जी की कर्मठता, लोकप्रियता और समाज सेवा की भावना उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है। उन्होंने न केवल पातेपुर स्थान, बल्कि पूरे संत समाज की प्रतिष्ठा को ऊंचा किया है।”

बाबा विश्व मोहन दास को धार्मिक न्यास समिति का सदस्य बनाए जाने पर पातेपुर प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, पातेपुर की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, प्रमुख रेणु देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, पूर्व उपप्रमुख एवं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ पिंटू यादव, पूर्व मुखिया देवेंद्र राय, गोपाल रथ के मालिक महेश राय, रालोसपा नेता राजकुमार सिंह, प्रिंसिपल राज किशोर राय समेत दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

रहें अपडेट, हमारे तेज़ और स्मार्ट ऐप के साथ - NBP Lite App Download Now
Ok, Go it!